नवरात्रि स्पेशल में देवी गीत।
नवरात्रि पर्व की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं बघेलखंड का बहुत ही लोकप्रिय देवी गीत आप सबके बीच प्रस्तुत है माता रानी सभी भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें 9 दिन पूरा वातावरण भक्ति मय रहता है भक्त मां की आराधना में लगे रहते हैं आइए माता रानी का प्यारा सा देवी गीत सुनते हैं।
गाने के बोल हैं :-
उमा ,रमा, ब्रह्माणी , शारदा तोहरी महिमा का गाई मां तोहरी महिमा का गाई ।
मैहर वाली मातु शारदा तू ही मइया भाग्य विधाता ,
जो कोऊ तोरे शरण मा आबै सुख सुख संपति सबही पावै हो मोरी माता शारदा मैया तोहरी महिमा का गाई ।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव तेरे नित्य लगामै आपन फेरा,
सारद सेस तोरी महिमा गांमै में नित्य लगामै अपन डेरा हो मोरी माता शारदा मइया तोहरी महिमा का गाई।
ऋषि मुनी गंधर्व देवता नृत्य करत है भैरव मइया ,
बाजत ताल मृदंग मजीरा और वाजत है ढोलक मैया हो मोरी माता शारदा मइया तोहरी महिमा का गाई ।
हारमोनियम :- श्री गणेश प्रसाद मिश्रा ।
ढोलक :- श्री हरिशरण श्रीवास्तव ।
गायिका :-श्रीमती सुषमा शुक्ला ।
Comments
Post a Comment