राम मंदिर निर्माण पर बघेली बनरा लोकगीत फुल लिरिक्स के साथ
राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष में रीवा देवतालाब के उभरते हुए बघेली कवि श्री शिउमन साकेत जी द्वारा रचित यह बनरा गीत आप सबके समक्ष प्रस्तुत है जिसमें स्वर हैं श्रीमती सुषमा शुक्ला हारमोनियम में संगत की है श्री रघुवीरशरण श्रीवास्तव और तबले में श्री हरिशरण श्रीवास्तव।
मंदिर बनिगा मंदिर सजिगा अवध मआई बहार अयोध्या जगमग होइ गय रे।
अयोध्या जगमग होइ गय रे अयोध्या हंसमुख होइगय रे। मंदिर बनिगा . ---
सतयुग लगिगा धरम युग लगिगा दिया जलै चहु ओर रामराज पुनिके होइहै रे।
रामराज पुनिके होइहै रे राम न्याय न्याय पुनिके चलइहै रे । मंदिर बनिगा.----
हजारन साल मंदिर के सपन दिहिन कुर्बानी योगदान आपन
देश दिवाली मनावै अयोध्या धनि धनि होइगै रे । मंदिर बनिगा .---
लिखि सिउमन गीत गामै सुषमा सब शुक्ला परिवार की रीवा राम गुण गइज है रे
कि रीवा राम गुण गइहै रे कि रीवा राम गुण गइहै रे । मंदिर बनिगा .----
Comments
Post a Comment